सोनभद्र के जल संकट पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘हर घर शुद्ध जल’ को राष्ट्रीय सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  देवभूमि फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण पुरस्कार

म्योरपुर, सोनभद्र जिले में प्रदूषण और स्वच्छ पेयजल की चुनौतियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हर घर शुद्ध जल’ को देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026, मंडी (हिमाचल प्रदेश) में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण विषयक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार मिला है। इससे पहले इस फिल्म का पोस्टर कान्स फिल्म फेस्टिवल-2026 में भी लॉन्च किया जा चुका है। फिल्म के सह-निर्माता, लेखक एवं निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव हैं। पुरस्कार फिल्म के निर्माता सुरिंदर सिंह ने पूरी टीम की ओर से प्राप्त किया। डॉक्यूमेंट्री में सोनभद्र के प्रदूषण, दूषित पेयजल और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की चुनौतियों को प्रमुखता से दिखाया गया है। साथ ही केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना के उद्देश्य और उसके जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति को भी रेखांकित किया गया है। फिल्म में औद्योगिक गतिविधियों, खनन और तापीय विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पेयजल की समस्या तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को सामने लाया गया है। फिल्म का संदेश है कि केवल पाइप से पानी पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचना भी उतना ही आवश्यक है। पुरस्कार मिलने पर पूरी टीम ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जुड़े जगत नारायण विश्वकर्मा एवं पर्यावरण चिंतक प्रशांत दुबे ने इसे सोनभद्र की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?