मारकुंडी गांव में डीएम की चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पेयजल व बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार, योजनाओं की समीक्षा

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने शुक्रवार दोपहर रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी के मीनाबाजार स्थित पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और उपस्थित ग्रामीणों से. सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया।

पेयजल में लापरवाही पर नाराज़ हुए डीएम

चौपाल के दौरान पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने जल निगम के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए सेवा में सुधार के निर्देश दिए।
बिजली संबंधित शिकायतों पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को गांव में विशेष शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया।

सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

डीएम ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान निम्न योजनाओं की स्थिति जानी-

  • पेंशन योजनाएं
  • शौचालय निर्माण
  • राशन कार्ड
  • कन्या सुमंगला
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • पोषण आहार

उन्होंने निर्देश दिए कि जो पात्र लाभार्थी अब तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द लाभान्वित किया जाए।

सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सख़्त निर्देश

  • ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को संपर्क मार्गों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
  • खंड विकास अधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • स्कूल चलो अभियान की धीमी प्रगति पर बेसिक शिक्षा विभाग को फटकार लगाते हुए छात्रों के शत-प्रतिशत दाखिले का निर्देश दिया।
  • स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कैम्प आयोजित करने का आदेश दिया।

अधिकारी रहे उपस्थित

चौपाल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?