चोपन थाने में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 196 शिकायतों का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसपी ने थाना चोपन का किया निरीक्षण, अभिलेख व सुरक्षा व्यवस्था परखी

सोनभद्र। शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन पर संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।डीएम-एसपी ने निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय से किया जाए, जिससे फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस में पुलिस विभाग के पूर्व से लंबित 14 व राजस्व के 249 प्रार्थना पत्र थे। आज पुलिस विभाग में 16 प्रार्थना पत्र आए, जिनका मौके पर निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग में 182 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 180 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन का विस्तृत निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, सीसीटीवी व साफ-सफाई का अवलोकन किया। एसपी ने अभिलेख अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, फरियादियों से शालीन व्यवहार, अपराध नियंत्रण व आगामी त्योहारों पर सतर्कता के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सीटी रणधीर मिश्रा,राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?