ताजिया जुलूस मार्गो की डीएम और एसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मोहर्रम पर्व के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नगर क्षेत्र का भ्रमण

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मोहर्रम पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण कर उन मार्गों का निरीक्षण किया, जिनसे ताजिया जुलूस गुजर रहे थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ संचालित की जाएं, । पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?