किसान बन्धुओ की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से करे निस्तारण: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किसान बन्धुओं से सीधा संवाद कर जिलाधिकारी समस्याओं से हुए रूबरू

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषक बन्धुओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, विद्युत, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, रेशम, सिंचाई विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में कृषक बन्धुओं से जानकारी प्राप्त की, कृषक बन्धुओं द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में बैंकर्स द्वारा बरती जा रही शिथिलता के सम्बन्ध में जानकारी दी।

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी श्री हरे कृष्ण मिश्र को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में व फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों के फसल नुकसान का मुआवजा सम्बन्धित बीमा कम्पनी द्वारा समय से दिलाया जाये और कृषक बन्धुओं द्वारा आज किसान दिवस में जो भी समस्याएं बतायी गयी है, उन समस्याओं का ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक बन्धुओं को श्री अन्न /मिलेट् सांवा, कोदो, रागी के उन्नतशील बीजों के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण भी किये।

इस दौरान उन्होंने कृषक बन्धुओं से कहा कि जनपद में श्री अन्न के खेती करते हुए उत्पादन को बढ़ाया जाये, जिससे आमदनी में वृद्धि हो सके। बैठक का संचालन जिला कृषि अधिकारी श्री हरे कृष्ण मिश्र द्वारा किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ0 रश्मि सिंह द्वारा श्री अन्न के महत्व एवं उत्पादन से सम्बन्धित वैज्ञानित तथ्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

इस मौके पर एलडीएम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआर को-आपरेटिव, कृषि विभाग के वैज्ञानिक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?