जिला जज एव डीएम , एएसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को जिला जज,जिलाधिकारी बी एन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सोनभद्र जेल का औचक संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीजेएम/ सचिव जिला विधिक प्राधिकरण, सीएमओ पीके राय, डीपीआरओ नमिता शरण आदि भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान दिव्यांग सहायता /कल्याण समिति की बैठक भी आयोजित हुई। अधिकारियों ने जेल में चल रहे निर्माण कार्य, पाकशाला और रोटी मेकर मशीन की कार्यप्रणाली, महिला बैरक और अन्य बैरकों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। जेल की प्रशासनिक व्यवस्था और साफ-सफाई की प्रशंसा की गई। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को देखा और निरंतर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान किसी भी बंदी ने जेल से संबंधित कोई समस्या नहीं बताई। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?