सोनभद्र –। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति नंदप्रभा शुक्ला, प्रशासनिक न्यायाधीश सोनभद्र से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट और राजेश कुमार मौर्य एडवोकेट शामिल थे।
न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया और भारत के संविधान का मोमेंटो भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय भवन के निर्माण और अधिवक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की मांग रखी। न्यायमूर्ति शुक्ला ने सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हल करने का आश्वासन दिया और अधिवक्ताओं, विशेषकर नए अधिवक्ताओं को सीखने और समझने की सलाह दी। उन्होंने बार और बेंच के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार राव, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राम गुल्ली, टीटू गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव, मुहम्मद याकूब, शाहनवाज आलम खान, रमेश चंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।







