अमित मिश्रा
हीरामणी के निःशुल्क मोटराइजड साइकिल प्राप्त होने पर उनके पति श्री बन्धु की आंखों में प्रसन्नता के दिखे आंसू, शासन-प्रशासन को दिये बारम्बार धन्यवाद
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ’’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ के शुभ अवसर पर पंचायत रिसोर्स सेन्टर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया तथा श्रीमती हीरामणी चोपन सोनभद्र को जिलाधिकारी के कर कमलों से कलेक्ट्रेट परिसर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कंबल का वितरण किया गया। श्रीमती हीरामणी के निःशुल्क मोटराइजड टाइसाइकिल प्राप्त होने पर उनके पति श्री बन्धु की आंखों में प्रसन्नता के आंसू दिखने लगे और उन्होंने जिलाधिकारी व शासन को बारम्बार धन्यवाद दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलायी गयी यह योजना भूरि-भूरि प्रसंशा के योग्य है। इस योजना के माध्यम से दिव्यांगजन जिनके पैर कटे हैं, वह मोटराइज्ड साईकिल के माध्यम से कहीं भी आ जा सकते हैं और अपना छोटा रोजगार भी कर सकते हैं।मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गये एवं उप्र सरकार निःशुल्क ट्राईसाइकिल योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
राष्ट्रीय मतदाता के अवसर पर लीला सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख चोपन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आरंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस आयोेजन में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्यालय, बचपन डे केयर सेन्टर एवं संकेत मूकबधिर विद्यालय चोपन के कर्मचारियों द्वारा एवं जनपद के दिव्यांगजनों ने पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ ग्रहण की तथा भविष्य में होने वाले निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया साथ ही यह प्रतिज्ञा की गयी कि इस भावना को समाज के विभिन्न वर्गों एवं दिव्यांगजनों में पहुचाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विद्या देवी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के द्वारा धन्यवाद संबोधन में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य, चुर्क तथा राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के प्रतिनिधि का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को बताया गया साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद के सभी दिव्यांगजन इन योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विनोद मिश्रा, राष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन, सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक, राहुल कुमार सिंह, समन्वयक बचपन डे केयर सेंटर, गोलू कुमार, कनिष्ठ सहायक, विनय कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं बचपन डे केयर सेटर के अन्य स्टॉफ मौके पर उपस्थित रहें।







