पंचायत महोत्सव मे आदिवासी संस्कृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बिछियारी में पंचायत महोत्सव का आयोजन कर किया जागरूक

कर्मा नृत्य और समसामयिक मुद्दों पर युवाओं ने किया नाटक की प्रस्तुति,

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डुमरहर के बिछियारी स्थित बनवासी सेवा आश्रम के ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में गुरुवार को पंचायत महोत्सव और क्षेत्रीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सुंदर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे 28 ग्राम स्वराज्य सभा के अध्यक्ष,मंत्री और ग्रामीण अगुआ के साथ शिक्षक,शिक्षा मित्र, आंगनवाड़ी, रोजगार सेवक,प्रधान, शामिल रहें। कार्यक्रम में पंचायत को सशक्त बनाने ,पर्यावरण सरंक्षण, मशरूम उत्पादन से स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई।

छात्रों ने शिक्षा के गिरते स्तर, शराब के कारण घर और स्वास्थ्य की बर्बादी,आर्थिक गिरावट को लेकर नाटक प्रस्तुत किया।वही आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मा की प्रस्तुति की गई।

इस पंचायत महोत्सव में केवल दुबे और जगत भाई ने सिंगरौली परिक्षेत्र में औद्योगिक विकास से उपजी समस्या को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि लाख की तरह मनुष्य भी बांझपन का शिकार हो जायेगा। दोनो वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र का कैरिंग कैपेसिटी का आकलन होना चाहिए। इश्वी पांडेय ने आश्रम की गतिविधियों की चर्चा की।साथ ही पलायन रोकने के लिए गांव में रोजगार सृजन की वकालत की। लड़कियां सिलाई से रोजगार सृजन कर सकती है।

वनाधिकार के राज्य कमेटी के सदस्य, देवनारायण खरवार ने पंचायत को मजबूत बनाने,वनाधिकार ,की चर्चा की और कहा कि वनाधिकार को लेकर रुकी फाइलों का निस्तारण जल्द होना चाहिए।

इस कार्यक्रम को प्रदीप पाण्डेय,दिल बरन, राम कुमार ,सोमारु राम, बाबूलाल,संगीता, आदि ने संबोधित किया। पंचायत में सक्रिय भूमिका के लिए रेखा देवी, सहित 8 स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन शेर सिंह ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?