वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित हुई पण्डाल में मां दुर्गा की मूर्ति, उमड़े श्रद्धालु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शारदीय नवरात्रि की धूम गांव से लेकर शहर तक है। जिले की एकमात्र नगर पालिका क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर जगत जननी माँ आदि शक्ति के पूजन पण्डल में मूर्ति स्थापित किया गया है। इस मद्देनजर जय माँ दुर्गा समिति दीप नगर स्थित ने अपने पंडाल को साज सज्जा को भव्य रूप दिया गया। इस पण्डाल में  मनमोहक तथा क्षेत्र का अद्वितीय सजावट व भव्य रूप देने के लिए जोरदार काम किया गया।

कार्यक्रम संयोजक ऋषभ जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर भव्य रूप से पंडाल को सजाया है। नवरात्रि मे सोमवार की देर शाम से पंडाल मे पूजन की शुरुआत हुई। माँ दुर्गा, श्री गणेश, महालक्ष्मी, माँ सरस्वती, कार्तिकेय की भव्य मनोहारी आकर्षक प्रतिमा सोमवार की रात को स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है। वही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल में प्राण प्रतिष्ठा केेे साथ मूर्ति स्थापित कराने के उपरांत आरती कराया गया पंडाल बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा है।

इस दौरान शेखर मोदनवाल, गीता जायसवाल सहित आदि भक्त लोग कार्यक्रम मे तन्मयता से जुटे हैं।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?