अमित मिश्रा
संविदा श्रमिकों ने ठेकेदार पर लगाया मजदूरी भुगतान करने में अनियमिता का आरोप,
ठेकेदार द्वारा समझाने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद कार्य पर लौटे श्रमिक
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन विकास खण्ड के सलाईबनवा गांव में अडानी ग्रुप के निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर हजारों की संख्या में संविदा श्रमिकों ने दो माह के बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर ठेकेदार पर भुगतान करने में अनियमिता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया गया । वही ठेकेदार द्वारा समझाने व आश्वासन पर संविदा श्रमिक अपने-अपने कार्य पर वापस लौटे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चोपन थाना क्षेत्र सलाईबनवा में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के दो नम्बर गेट व तीन नम्बर गेट पर हजारों की संख्या में संविदा श्रमिकों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए दो माह के बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूरी भुगतान कराए जाने की मांग उठाया गया।
वही बकाया मजदूरी का मांग कर रहे संविदा श्रमिक प्रकाश कुमार,अवध राम, शिवपूजन आदि मौजूद रहे संविदा श्रमिकों ने बताया कि हम सभी स्नेहा इंजीनियरिंग तिरूपती आईडीएल शिवम इंजिनियरिंग, बीके इंजिनियरिंग के साथ अन्य कंपनियां के ठेकेदार के अंतर्गत लगभग एक हजार संविदा श्रमिक कार्यरत है जो निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट के गेट पर काम बंद हड़ताल करते हुए कर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपना अपना दो महीने के बकाया वेतन के भुगतान कराए जाने के लिए एकत्रित होकर मांग कर रहे हैं ।
जब हम लोग ठेकेदार से वेतन की मांग करते हैं तब आज कल कह कर टाल दिया जाता है और धीरे धीरे दो महीने बीत गया है जिसके कारण हम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।वहीं ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए संविदा श्रमिकों ने बताया कि 8 घंटा के बजाय 12 घंटा काम करवा जाता है जिसमें चार घंटे का डबल ओटी भी नहीं दिया जाता है माह में पूरे दिन ड्यूटी /काम करवाया जा रहा है और एक दिन भी छुट्टी नहीं दिया जाता है जहां लंच का भी पैसा काट जाता है , इसके साथ हम सभी का पीएफ में भी कटौती कर कम जमा करवाया जाता है जिससे क्षुब्ध होकर हम सभी मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आठ घंटे ड्यूटी की कराने की मांग की गई, आठ घंटे से अधिक ड्यूटी करने पर उतने घंटे का ओटी और महिने में 26 दिन ड्यूटी सुनिश्चित किया ताकि एक महिना चार छुट्टी मिल सकें।
वहीं लगभग डेढ़ घंटे के बाद ठेकेदार से मिले आश्वासन के बाद श्रमिकों ने हड़ताल को समाप्त करते हुए अपने-अपने कार्य पर वापस लौट गए ।
प्रदर्शन कर रहे संविदा श्रमिकों में डब्लू साहनी शुभम अवधेश लालू विश्वकर्मा दिनेश शर्मा अफसार राजेश पांडे कार्तिक गोपाल राजाराम पासवान सुदामा विनोद कुमार यादव गोलू राहुल शंभू कुमार आदित्य दीपक कुमार रवि रंजन ओमप्रकाश सुकून प्रसाद देव कुमार दीप नारायण सिंह ज्ञानेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह अवध राम संतोष राहुल राजकिशोर कमला प्रसाद गौतम पासवान प्रेमचंद गुप्ता मोहम्मद अली भगत संजय कुमार आदि संविदा श्रमिक मौजूद रहे ।






