अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में डाला नगर पंचायत क्षेत्र के मलिन बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोग उपस्थित होकर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचड़े उठने वाली दुर्गंध से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और दुर्गंध व प्रदूषण की समस्या से निजात ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दिया।
नगर पंचायत के रहवासियों ने डाला वार्ड नं 2 मलिन बस्ती स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिला पुरुष सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाए रहे कचरे के दुर्गंध से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान लोगों द्वारा बताया गया कि स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी में जलाए जा रहे कचड़े की दुर्गंध से नगरवासी परेशान है।
डाला नगरवासियों को कचड़ा के दुर्गंध से सांस लेना दुर्भर हो गया है। कम्पनी में कचड़ा जलाए जाने से वायु प्रदूषण हो रहा है जिससे नगरवासियों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है लोग सांस के मरीज हो रहे हैं। वही लोगों द्वारा बताया गया कि अल्ट्राटेक कम्पनी द्वारा लोकल लोगों को आधार कार्ड देखने के बाद यदि कार्ड में पता डाला का अंकित रहने पर उन्हें रोजगार नही दिया जाता है। कम्पनी सिर्फ वायु प्रदूषण फैलाकर लोगों को बीमार कर रही है और स्वास्थ्य चिकित्सा आदि के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नही कराती है।
इस प्रदर्शन के दौरान बबुन्दर पाठक, नागेंद्र पासवान, विजय जायसवाल, अनीश पाण्डेय, सिद्धार्थ यादव, मोनू पाठक, उपेन्द्र कुशवाहा, कमलेश तिवारी, गांधी, सुधा श्रीवास्तव, अजमेरी, मंजू , रिंकू गुप्ता व दिनेश भारती इत्यादि दर्जनों महिला पुरुष मौजूद रहे ।







