नौगढ़ में शराब दुकान खोलने के विरोध में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, स्मारक स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) विकासखंड अंतर्गत जनकपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक स्थल के पास प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी देखी गई। सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने स्मारक स्थल के निकट दुकान खोले जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी (SDM) नौगढ़ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दुकान को मानक दूरी के उल्लंघन और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव के आधार पर तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि ग्रामीणों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन को जिलाधिकारी चंदौली के पास अग्रसारित किया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि स्मारक स्थल, जो सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक डॉ. आंबेडकर की विचारधारा को समर्पित है, उसके पास शराब की दुकान खोलना न केवल उनकी स्मृति का अपमान है, बल्कि आसपास की अनुसूचित जाति बस्तियों के लिए भी खतरा बन सकता है।

इस विरोध की गूंज अमदहां चरनपुर गांव में भी सुनाई दी, जहां कस्बे के बीचोबीच शराब दुकान खोले जाने पर महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि दुकान खुलने से नशाखोरी को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई।

रविदास प्रतिमा का पुन अनावरण

ज्ञापन सौंपने के पश्चात भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बोदलपुर गांव पहुंचे, जहां विगत माह में क्षतिग्रस्त हुई संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा को विधि-विधान से स्थापित किया गया। अनावरण का कार्य ASP के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार द्वारा किया गया, जबकि प्रतिमा स्थापना में भंते बोधिशरण जी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मास्टर रामचंद्र राम (जिला संरक्षक, भीम आर्मी), पूर्व जिला सचिव ASP श्याम सुंदर, उपाध्यक्ष ASP अवधेश कुमार, अश्विनी कुमार, अमदहां के प्रधान प्रतिनिधि जीत, बोदलपुर के प्रधान जगनारायण सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?