खेत में काम कर रहे किसान की गिर कर चोट लगने से उपचार के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मामला घघरा गांव का

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के घघरा गांव में 34 वर्षीय किसान की मौत मंगलवार की शाम हो गई।मृतक को खेत में काम करते समय गिर जाने से चोट लग गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के घघरा गांव में 34 वर्षीय उदय प्रताप पुत्र रामजीत विगत छः दिनों पहले खेत पर काम कर रहा था कि अचानक वह गिर गया।आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए झारखंड ले गए।जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया मंगलवार को परिजन घर ले आए और पैसा व्यवस्था में लागे थे कि अन्यत्र उपचार के लिए ले जाया जाए कि मंगलवार की शाम किसान ने दम तोड दिया।मृतक के पिता रामजीत ने थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना दी उपनिरीक्षक राम औतार ने तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।मृतक के चार बच्चे है सबसे छोटा बच्चा चार वर्ष का है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?