आम के पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विण्ढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरक पथली टोला में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला,जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। वही जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी।  ललिता देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी अमरीश पटेल ने घर के पास ही आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता देवी पत्नी अमरीश पटेल 32 वर्ष घर के पास मौजूद आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के समय घर पर केवल दो महिलाएं मौजूद थीं, जो आपस में सगी बहनें व दुसरी तरफ से सगी गोतनी हैं। उस समय घर में कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

ललिता देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों अमीत 8, जानवी कुमारी 6, आदित्य 4 को छोड़ गई , मां की असामयिक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहा है।


सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया तथा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतिका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएंगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?