डीसीएम ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत,पति और बेटा घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नेशनल हाइवे रीवा -रांची मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास बाइक सवार दम्पत्ति को डीसीएम ट्रक ने ओवरटेक करने में टक्कर मार दिया, जिससे महिला नीचे गिर पड़ी और उसकी वाहन से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और बेटा मामूली रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष त्रिपाठी पुत्र राजीव नयन त्रिपाठी 46 वर्ष,निवासी मिटीहिनिया थाना कोन होली की छुट्टी पर बाइक से पत्नी और बेटे के साथ रेणुकूट से निकले थे। वह हाथीनाला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे रीवा – रांची मार्ग पर  हाथवानी गांव के पास बाइक में डीसीएम ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उनकी पत्नी खुशबू त्रिपाठी 33 वर्ष नीचे गिर पड़ी और वाहन से कुचल कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति और बालक भी मामूली रूप से घायल हो गए।

वही सूचना मिलते ही हाथीनाला की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया । पुलिस हादसे की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?