सावन के पहले सोमवार पर झारखंडे महादेव (दीवानी चुआं) मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) सावन के पहले सोमवार को झारखंडे महादेव (दीवानी चुआं) मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

इस विशेष अवसर पर महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाए।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी

मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

सावन का महीना और सोमवार का महत्व

सावन का महीना हिंदू धर्म में एक पवित्र और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा और उत्सव का विशेष महत्व है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती करते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?