भाकपा ने रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और उत्तर प्रदेश उद्योग उद्यमिता योजना के तहत टोकरी बुनकरों को प्रशिक्षण के बाद भी रोजगार न दिए जाने का विरोध किया।
भाकपा नेता कामरेड आर.के. शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक मशीनें जैसे ब्रास क्रास मशीन, बंबू इस्टाईल मशीन और जेट मशीन लगाने का वादा किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। जबकि देश के अन्य हिस्सों में बांस से जुड़े परंपरागत मजदूरों और कारीगरों को इस योजना के तहत रोजगार दिया जा रहा है।
सोनभद्र में धरकार जाति से जुड़े हजारों लोग हैं, जो बांस के काम से जुड़े हैं, लेकिन उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि धरकार जाति के लोगों को सम्मान के साथ जीने के लिए बांस आधारित उद्योगों में रोजगार दिया जाए और लघु उद्योग के लिए मशीनरी के साथ सरकारी अनुदान भी प्रदान किया जाए।
धरना प्रदर्शन में सूरज, पवन, संदीप, धर्मवीर, अमित कुमार, शकुंतला देवी, हरि प्रसाद, सुमन देवी, सुनिता, खुशबू, सोनिया देवी, मंजू देवी, राम गति, दुर्गावती, काजल, सविता, मीरा, अंकिता देवी, पूजा, मनोज कुमार, रामप्रसाद, तिलक, मोहन, राजेश आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाकपा नेता कामरेड अमरनाथ सूर्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?