कोर्ट का समय बदल, 01 जुलाई से कोर्ट चलेगी सुबह 10 बजे से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

दो माह तक चला मार्निंग कोर्ट


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशा पर जिले में दो माह से चल रही मॉर्निंग कोर्ट सोमवार से खत्म हो गई अब मंगलवार से नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से चलेगी।

बता दें कि जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशानुसार मई और जून माह तक मॉर्निंग कोर्ट प्रातः 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चल रही थी।

मंगलवार यानि एक जुलाई से पुनः पहले की तरह नियमित कोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिसकी वजह से एकबार फिर से समय बदलने पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मुंशियों, वादकारियों आदि को अपने खान-पान से लेकर हर कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। जिससे एकबार फिर से कुछ दिनों के लिए व्यतिक्रम रहेगा, बाद में अर्जेस्ट हो जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?