मतदाताओं का नाम जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएँ सभासद:जॉइन मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O जॉइन मजिस्ट्रेट सदर एसडीएम ने की वार्ड मेंबरों के साथ बैठक

O अपने-अपने वार्ड में जाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने का करें काम

सोनभद्र। नगर पालिका सभागार में शनिवार को सदर एसडीएम जॉइन मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के सभी सभासदों के साथ एस आई आर के तहत छूटे हुए मतदाताओं के नाम तथा गैर जनपद से आए हुए नए मतदाताओं सहित सभी घरों तक पहुंच कर नाम जुड़वाने का करें काम। जॉइन मजिस्ट्रेट सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया की सभी सभासदों के साथ अपने-अपने वार्ड क्षेत्र के पुराने मतदाता व छूटे हुए मतदाताओं के नाम लिस्ट बनाकर उनके नाम जुड़वाने को लेकर विशेष अभियान चलाने को किया अपील।

संबंधित सभासद अपने-अपने क्षेत्र में हर घर पहुंच कर नाम के साथ लिस्ट बनाकर संबंधित बीएलो से संपर्क करते हुए वोटर लिस्ट में करें काम जो कोई फॉर्मेट अथवा क़ोई असुविधा उपलब्ध होती हैं तो आपस मे वार्ता कर समाधान के साथ सभी मतदाताओं का नाम जुड़वाएं। इस दौरान जेई राज कुमार राज,पूर्व नगर अध्यक्ष बलराम सोनी,लेखपाल सुबोध सिंह, नीरज कुमार,सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, दिनेश,पप्पू दूबे, ओमप्रकाश यादव,अजित सिंह, संत सोनी, बिमलेश, सुजीत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?