खड़ी ट्रक में घुसा बाइक सवार संविदा लाइनमैन, हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप की घटना
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे कलवारी-खलियारी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के पास गुरुवार को खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार घुस गया जिसमें संविदा लाइनमैन अमित कुमार की मौतमौके पर हो गयी। वही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बेठीगांव गांव निवासी अमित कुमार पुत्र बहादुर 26 वर्ष संविदा लाइनमैन जो अपने घर से सोनभद्र नगर किसी कार्य से  जा रहा था की इसी बीच स्टेट हाइवे पर पहुंचते ही बिजौली गांव के समीप खड़ी ट्रक में टकरा गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। इस घटना की आसपास के लोगों ने पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही  मौके पहुंचे नई बाजार चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पर स्थानीय लोगो ने बताया कि पिछले 6-7 सालों से बिजली विभाग में संविदा के तौर पर लाइन बनाने का काम कर रहे थे अमित बहादुर के तीन पुत्रों में दूसरे नबर के पुत्र थे हालांकि घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है पुलिस से वार्ता की जा रही है संबंधित कार्रवाई को लेकर।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?