अमित मिश्रा
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
महिला थानाध्यक्ष ने 15 जोड़ो की काउंसलिंग किया
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 15 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 11 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया, जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 4 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।
काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।







