राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने के विरोध में राष्ट्रपति को जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने औरमौरा स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी के विचारों पर हमला कर रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा गांव के मजदूरों के लिए तरक्की का नया द्वार था, जिसे भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि मनरेगा ने गांव के मजदूरों को हक से जीने का अधिकार दिया था। आशु दुबे और श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि सरकार इस योजना को बंद नहीं होने देगी। प्रदर्शन में रामराज सिंह गोंड, राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, अमरेश देव पांडे, आशुतोष दुबे, अंशु मद्धेशिया, बाबूलाल पनिका, शिवपूजन विश्वकर्मा, हरदेवनारायण तिवारी, सेतराम केशरी, आशीष कुमार सिंह, मंजू देवी, परमात्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?