कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने चतरा ब्लॉक का घेराव कर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय चतरा का घेराव किया गया था और खंड विकास अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय के अंदर समस्याओं का निस्तारण न होने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के पूर्व जिला महासचिव निगम मिश्रा के नेतृत्व में जनता की समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निगम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बड़ा है शिकायत करने पर भी कोई अधिकारी और कर्मचारी सुनने वाला नहीं है। इस सरकार में अधिकारी और कर्मचारियों बे लगाम हो गए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभा को संबोधित करते हुए नागेंद्र देव पांडे ने कहा कि बीजेपी सरकार में झूठ और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार की तरह अधिकारी और कर्मचारी भी झूठ बोल रहे हैं। विकास के नाम पर लूट मची हुई है लेकिन विकास कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। कर्म ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर देव पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में अघोषित आपातकाल लागू है जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके ऊपर गलत आरोप लगाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दिया जाता है। इस सरकार के डर के मारे कोई भी आमजन और नेता अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठा पा रहे हैं। धरना प्रदर्शन में निगम मिश्रा, नागेंद्र देव पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मोहरमानी पाठक, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, रफीक, रामवृक्ष विश्वकर्मा, फैज वारिस, रुक्मणी भारती, गुलाम रसूल, राजेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मुन्नी भारती, सलीम खान, बीतुली भारती, मीणा, कलावती, सोना, आशा, भगवती ,तेतरी उर्मिला हीरावती अमरावती ,जसोदा, सुभावती,अहराजी आदि उपस्थिति रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?