कूपन के आधार पर किया गया किसानो में खाद वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर  स्थानीय थाना क्षेत्र के विंढमगंज व मेदनीखाड़़ लैम्पस पर बुद्धवार को पुलिस की मौजूदगी में शासन के निर्देशानुसार लैंपस सचिव द्वारा कूपन से खाद का वितरण कराया जा रहा है।

विंडो में लैंपस के सचिव दीप नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर लगभग 600 बोरा यूरिया खाद मौजूद है जिसमें इस केंद्र से जुड़े सलैयाडिह, मूडीसेमर, हरनाकछार, बुटबेढवा ,धरतीडोलवा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 किसानों को कूपन बांटा गया है तथा ग्राम पंचायत वाइज प्रत्येक किसानों को आधार कार्ड व खतौनी के माध्यम से युरीया खाद्य बांटा जा रहा है।


मेदनीखाड लैंप्स के सचिव नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर लगभग 700 बोरी यूरिया खाद मौजूद है हमारे केंद्र से जुड़े कोलीनडूबा, मेदनीखाड, धूमा, केवाल, घीवही में प्रत्येक ग्राम पंचायत के 90 किसानों को कूपन बांटा गया है वितरण के दौरान आधार कार्ड व खतौनी के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है आज किसानों को खाद वितरण के पश्चात बचे हुए खाद को केंद्र के सदस्य जिनके पास चेक है चेक के माध्यम से बांटा जाएगा।

इस मौके पर किसान की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल व कई दरोगा, सिपाही किसानों को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?