नौगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त, दो का मौके पर निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

इस समाधान दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। प्राप्त शिकायतों में वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित मामले अधिक थे।

उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?