जनजाति दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियो का कमिश्नर व आईजी ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मण्डलायुक्त ने हेलीपैड के आस-पास के तारों को हटाने व बेहतर प्रबन्ध करने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आगामी दिनों में प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आगमन को लेकर चोपन में की जा रही तैयारी का आज आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व महानिरीक्षक आरपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने हेलीपैड के आस-पास तारों को हटाते हुए सुव्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दियें, उन्होंने कहा कि हेलीपैड के आस-पास झाड़ियों का साफ-सफाई कराते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित कराया जाये।

मण्डलायुक्त व आईजी ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किये, उन्होंने कहा कि सड़कों को बेहतर किया किया, जिससे आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें।

मण्डलायुक्त व आईजी ने जन सभा स्थल पर पहुंचकर बनाये जा रहे मंच का स्थलीय निरीक्षण किये, तैयार किये जा रहे मंच के मजबूती को बारीकी से देखा और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कमी न होने पाये। इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने जनसभा स्थल परीसर में लगाये जा रहे टेन्ट व्यवस्था, बैरिकेटिंग, जनसभा में जनता के आवागमन के दृष्टिगत आने-जाने हेतु निकासी व्यवस्था, वीआईपी व मीडिया बन्धुओं को कवरेज हेतु तैयार किये जा रहे मंच व स्थल का जायजा लिये। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनसभा स्थल पर जनमानस के लिए पीने हेतु पानी की व्यवस्था, शौचालय के बेहतर प्रबन्ध के निर्देश सम्बन्धित को दियें।

उन्होंने कहा कि जनता के सहुलियत को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध किये जाये, जिससे जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

वही मण्डलायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा आदि प्रस्तुति के लिए स्थल का चयन करते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारीगण अधूरे कार्यों को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करेंगें।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?