प्रशांत मिश्रा
कोबरा सांप को वन विभाग ने दुधवा जंगल में छोड़ा
लखीमपुर खीरी। जनपद के पलिया तहसील क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां संपूर्णानगर के रहने वाले सपेरा हरि स्वरुप मिश्रा को सांप ने काटकर भाग रहा था. इसी दौरान हरि स्वरूप मिश्रा ने सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. और इसके बाद सांप को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंच गए. जिसे देख कर अचंभित हो गए हरि स्वरूप ने डॉक्टरों को बताया इस सांप ने मुझे काटा था आप लोगों को दिखाने के लिए मैंने इसे पकड़ कर ले आया हुं ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में चले ईलाज के बाद अब सपेंरा खतरे से बाहर है साथ ही कोबरा सांप को वन विभाग की टीम ने दुधवा के जंगल में छोड़ दिया है।
डॉक्टर आर के वर्मा ने बताया एंबुलेंस से एक हरि स्वरूप नाम का मरीज आया था जिसे कोबरा सांप ने काट लिया था जो अब ठीक होकर चला गया है साथ ही मरीज द्वारा लाए गए सांप को वन विभाग की टीम के द्वारा जंगल में छोड़ दिया गया है।







