बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: जागरूकता रैली का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O शिक्षा का दीप जलाओ, बाल विवाह बंद कराओ: अजीत रावत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को ‘100 दिन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजनशिक्षा का दीप जलाओ, बाल विवाह बंद कराओ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समाज को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति सजग करना था।
रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख, सदर अजीत रावत के कर-कमलों से हरी झंडी दिखाकर किया गया। जैसे ही झंडी लहराई गई, बच्चों के उत्साह और जागरूकता से भरे नारों ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। इस जागरूकता रैली में 1670 छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग, सोनभद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा एवं सीमा द्विवेदी, जिला मिशन कोर्डिनेटर नीतू यति सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के सूपरवाईज़र धर्मवीर सिंह एवं सुधा गिरी, जिला समन्वयक स्निग्धा आहूजा ने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और प्रेरक नारे लगवाए, जैसे – “शिक्षा का दीप जलाओ, बाल विवाह बंद कराओ !”
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?