नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 25 जोड़े बने जीवनसाथी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 25 जोड़ों ने जीवनसाथी बनने की नई यात्रा शुरू की। इनमें 24 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़ा शामिल रहा। पूरे कार्यक्रम को मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह में भारी भीड़ उमड़ी और परिसर उत्साह से भरा रहा। आयोजन में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुडू, बाघी ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, एसडीएम विकास मित्तल, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार अनुराग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एक ऐसा जोड़ा रहा, जिसमें दुल्हन बीटेक पास थी और दूल्हा एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। शिक्षित युवाओं की भागीदारी ने सामूहिक विवाह को प्रेरणादायक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।

खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन को 25 हजार रुपये के सामान उपलब्ध कराए गए, जबकि आयोजन में प्रति जोड़ा करीब 15 हजार रुपये का व्यय किया गया। सभी जोड़ों के विवाह के बाद उपस्थित जनसमूह के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सम्मिलित होकर आनंद लिया।

इस दौरान एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह, बीईओ समाज कल्याण सुनील कुमार, कॉपरेटिव विभाग के सुधीर कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, मलिक गोंड और संतलाल यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना बल्कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का भी संदेश देता नजर आया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?