मुख्यमंत्री ने विंध्याचल मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ किया समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शशांक

लोकसभा चुनाव में मिली हार का बारी-बारी से जनप्रतिनिधियों से पूछा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और जीत का दिया मंत्र

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विंध्याचल मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर चिंतन मंथन कर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का टीप्स बताया।


लोकसभा चुनाव के हार का कारण जब मुख्यमंत्री ने पूछा तो सभी ने अपने- अपने विधानसभाओं में हारने का अलग-अलग कई कारण बताया। सबसे अहम बात जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि संगठन कार्यकर्ता इस बार शिथिल नजर आए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर जगह उनकी उपेक्षा के साथ सुनवाई नहीं होती जबकि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में हमेशा जुटे रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने किस विधानसभा में कितने मत भाजपा को मिले और प्रत्यासियों के हार का क्या अंतर रहा इसको एक एक कर पूछा और हार पर गहनता से विचार किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलित मतदाता पार्टी से जो दूर हुए हैं, उनसे निरंतर संपर्क रखा जाए। उनकी समस्याएं निपटाने पर जोर दें और उन्हें दोबारा साथ लाएं। केंद्र व राज्य स्तर की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते हैं तो सीधे मुझे बताएं। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित उसका समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में ओबरा विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़, रावर्ट्सगंज (सदर) विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ अनील कुमार मौर्या, भदोही सांसद डा. बिनोद बिंद, मिर्जापुर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा,मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर व ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे शामिल उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?