चकरघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 गौवंश बचाए, 2 गौतस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़/चकरघट्टा पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 गौवंशों को बचाया और दो गौतस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर चलाए गए अभियान में थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद और उनकी टीम ने बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर जमसोत जंगल में दबिश देकर गौवंशों को अवैध रूप से बिहार ले जाते समय दो अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जंगली यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी ग्राम करकटगढ पोस्ट बढौना थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 22 वर्ष और लाल साहब यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम चकरघट्टा थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।

गौतस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे देहात क्षेत्रों से सस्ते दामों पर गौवंश खरीद कर जंगल के रास्ते बिहार और पश्चिम बंगाल तक ले जाकर उन्हें ऊंचे दामों में बेचते हैं जिससे अच्छा पैसा कमाते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने गौतस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौवंशों को बचाया और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?