अलाव की व्यवस्था को अध्यक्ष ने दिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन किया गया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शीतलहर के मौसम को देखते हुए चट्टी चौराहे सहित सार्वजनिक स्थलों व चिन्हित स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था कराई जाने के लिए कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबर में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, राकेश कुमार, अजीत सिंह, सुजीत, संत सोनी, राजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?