शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व शोषण करने के मामले में दो आरोपियो पर मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पीड़ित किशोरी ने लगाया आरोप , चार वर्ष से शादी का झांसा दे कर रहे थे गुमराह

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर चार वर्ष से शारीरिक सम्बन्ध बनाने व शोषण करने के मामले मे पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे किशोरी के साथ शादी का झासा देकर सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।आरोपी चार वर्ष से महिला के साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा। किशोरी ने बताया कि युवक बराबर शादी की बात कहता रहा अब इन्कार कर दिया।पीडीता की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी।साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने के मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है.

प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पीडीता की शिकायत पर 69, 89, 351 ( 3)भारतीय न्याय संहिता व 5l/6 पास्को ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलास किया जा रहा है। आरोपी राजकुमार द्वारा शादी का झांसा देकर संबंध बनाना एवं उसके दोस्त इबरार द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?