बाइक चालको को हेलमेट लगाने के लिए  अभियान चला किया जाय जागरूक:जागृति अवस्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक में कहा कि चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों की के प्रति जागरूक किया जाये।

उन्होंने कहा कि दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन शीटटबेल्ट के साथ कराया जाये, ड्राइविंग लाईसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गढ्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं। विद्यालयों की बसों की जाॅच कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं तथा वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जाॅच भी कर ली जाये। अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके।

उन्होंने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर रिपीटेड बार, साइन बोर्ड लगाया जाये, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में दुर्घटना को कम करने सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्था की जाये। स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र व स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन भी कराया जाये।

उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रूकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हेतु स्कूलांें में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

बैठक में एआरटीओ राजेश्वर यादव, सीओ सदर संजीव कुमार कटियार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?