कैलिफोर्निया की दुल्हन और अफ्रीका के दूल्हे ने भारतीय संस्कृति से रचायी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सौरभ

कैलिफोर्निया से आई दुल्हन, अफ्रीका से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

पैतृक गांव पहुंचे परिवार ने बेटी को किया विदा

दूल्हा और दुल्हन दोनो ही भारतीय मुल्क के है।


बुलंदशहर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के स्याना गांव की रहने वाली बेटी ने कैलिफोर्निया से आकर भारतीय मुल्क के अफ्रीकी दूल्हे से सनातन संस्कृति से विवाह किया जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय संस्कृति और वेद मित्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा।
जिले में स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उनकी बेटी सृष्टि का विवाह तय हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए।

इस शादी समारोह में 12 से अधिक देशों से आये विदेशी मेहमानों ने शिरकत किया तो वही भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार हुई शादी को देखा और सभी विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसक की। विदेशी मेहमानों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। देर रात तक चले रीति रिवाज के बाद विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद भारतीय व्यंजन का भी विदेशी बारातियों ने स्वाद चखा।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1565
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?