बसपा में ही सर्व समाज का हित: बी सागर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सभी वर्गों का हित बसपा में सुरक्षित: रमेश कुशवाहा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सामाजिक परिवर्तन व समस्त अन्य पिछड़े वर्ग के हित मे कार्य किया है। आज पार्टी की भाईचारा और सामाजिक परिवर्तन की विचारधारा से जोड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक भाईचारा संगठन की सेक्टर डाला में बैठक आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला संयोजक बी0 सागर,  रमेश कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि डॉ0 राम अवतार चौहान पूर्व जिला महासचिव बसपा एवं राणा सुभाष अंबेडकर जोन प्रभारी रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सुगेनी प्रसाद बिन्द तथा कार्यक्रम का संचालन संजय ठाकुर ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बी0 सागर ने कहा कि बसपा के शासनकाल में बहन मायावती ने अनुसूचित जाति ,जनजाति, पिछड़ा वर्ग के रिक्त पड़े पदों पर बैकलॉग भर्ती को पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर किया। पूरे जनपद में विकास कार्य हुए एवं जिन गांवों में बिजली सड़क पर संपर्क मार्ग नहीं था वहां पर सभी काम हुए ।गरीब मजलूम हर वर्ग लोगों की सभी अधिकारी सुनवाई करते थे और कानून का राज रहा।

वही रमेश कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों आप लोग की ताकत बहुत बड़ी ताकत है अपने आप को पहचानने की जरूरत है। जिस दिन आप अपनी ताकत को पहचान लेंगे। सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 रामावतार चौहान ने कहा कि जब-जब भी सरकार बनी है बहन मायावती ने पिछड़े समाज के बेटे को मंत्री विधायक तथा हर क्षेत्र में भागीदारी देने का काम किया। 

इस दौरान विजय कुशवाहा ,संतोष शर्मा पूर्व जिला प्रभारी , विद्या भारती जिला सहसंयोजक बीवीएफ बसपा , अमन मौर्या , बलवंत रंगीला , राणा सुभाष राव अंबेडकर , संजय ठाकुर विधान सभा संयोजक , हरे राम गुप्ता पूर्व महासचिव , अवधेश चौहान , संजय मौर्या अनूप गुप्ता , रमेश गुज्जर , गुड्डू खान, विजय कुशवाहा पप्पू सिंह , आरती कुमारी बसपा कार्यकर्ता आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?