सीएस पाण्डेय
बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान स्कूल के पास की घटना
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीपान स्कूल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर छोटेलाल पुत्र शिवनाथ उम्र लगभग 70 वर्ष व राम राम कैलाश पुत्र रंजीत उम्र लगभग 40 वर्ष दोनों लोग बाइक से सांगोबांध की ओर जा रहे थे तभी सांगोबांध की तरफ से आ रही बोलोरो गाड़ी जो किसी बारात से लौट रही थी जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार सड़क पर कुछ दूर जाकर गिरे। घायल में राम कैलाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है तथा छोटेलाल का भी पर बुरी तरह से टूट गया है सूचना मिलते ही स्वजनों द्वारा गाड़ी बुलाकर दोनों को अस्पताल सांगोबांध भेजवायागया।
वही दोनों बाइक सवार सांगोबांध गांव के ही निवासी है, दोनों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।समाचार लिखे जाने तक बोलोरो गाड़ी मौके से फरार हो गई थी।







