बाइक की टक्कर से युवक घायल, पत्नी को बोलेरो ने रौंदा, भागती बोलेरो की जेसीबी से भिड़ंत, वाहन चकनाचूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के रावटरसगंज-खलियारी मार्ग पर दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात एक युवक को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पत्नी को भी बोलेरो ने मारी टक्कर
घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक की पत्नी अनीता घर से वैनी स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकली ही थी कि रास्ते में रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक तेजी से खलियारी की ओर भागने लगा।

भागते समय बोलेरो की जेसीबी से भिड़ंत
भागते हुए बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वैनी बाजार में अनियंत्रित होकर एक खड़ी जेसीबी से टकरा गई। टक्कर से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस कर रही है जांच
सूचना पाकर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे करवाकर जांच में जुट गई। घायल दंपति बाबुलाल विश्वकर्मा (38) और उनकी पत्नी अनीता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बाबुलाल की वैनी बाजार में फर्नीचर की दुकान है और हादसे के वक्त वे खलियारी से लौट रहे थे।
पुलिस बोलेरो चालक और अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?