मिनी सदन की बैठक में दुद्धी ब्लाक के विकास का खाका हुआ तैयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र): ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त, एन आर एल एम, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, सर्व शिक्षा अभियान, पशुपालन तथा कृषि सहित कुल 14 विन्दुओं पर चर्चा की गई। विद्युत विभाग व वन विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी बैठक में नही पहुँचे जिस पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। मौजूद विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में चल रहे योजनाओं को बताया ताकि योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाया जा सके। एसीएमओ डॉ सुमन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा टीबी मुक्त के लिए पहल की गई। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील कर जागरूक कर मरीजों को सुविधाएं दी जाए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ रामविशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शौचालय, आवास सहित सभी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही। कोई भी योजना किसी व्यक्ति विशेष को नही बल्कि सभी वर्ग के लोगों में लाभ दिया जा रहा है। सभी अधिकारी कर्मचारी समय से लाभार्थियों को सुविधा देने में लापरवाही नहीं करेंगे। किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसे तत्काल मुझे सूचना दे ताकि निस्तारण किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, गुंजा देवी, सुरेश चंद्र, निरंजन जायसवाल, सुभाष कुमार समस्त सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीओपीआरडी धर्मेंद्र सिंह ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?