परसौना गांव के पाल बस्ती मे इंटर लाकिंग रोड के कार्य का ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शहर से गांव तक योगी सरकार में हो रहा है विकास :अजीत रावत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्र व प्रदेश सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं के साथ शहर से लेकर गांव तक विकास की गति देखने को मिल रही है। वही विकास खण्ड सदर ग्राम वार राजस्व गांव परसौना के पाल बस्ती में आम जनमानस के सुचारू रूप से आने जाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य का शुभारम्भ गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख सदर व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अजीत रावत द्वारा किया गया।

वही मुख्य अतिथि अजीत रावत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शहर से गांव तक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास बना रहे। वही आम जनमानस के हित से जुड़ी प्रमुख मार्गो के निर्माण कार्य व उद्घाटन शिलान्यास कराए जा रहे हैं। उसी क्रम में ग्राम वार राजस्व गांव परसौना के पाल बस्ती इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर अवर अभियंता पारस भारती, ग्राम प्रधान मारकंडे पटेल, क्षेत्र पंचायत फेकयी, मनोज कनौजिया, बिजेंदर भारती , संजय पासवान ,महेंद्र पाल ,राजन विश्वकर्मा, संजय कुमार पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?