भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोन मंडल में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

कोन (सोनभद्र) । भारतीय जनता पार्टी कोन मंडल द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत ग्राम पंचायत रामगढ़ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से की गई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन और भाजपा के सेवा, समर्पण एवं सुशासन थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

सुबह से ही कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो के नेतृत्व में रामगढ़ स्थित अंबेडकर स्थल पर एकत्र हुए। सर्वप्रथम परिसर की सफाई कर कचरा उठाया गया, फिर बाबा साहेब की प्रतिमा को जल व साबुन से धोकर साफ किया गया। इसके पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया और उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने अपने संबोधन में कहा कि, “बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्वच्छता कर हम सभी उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश देना चाहते हैं। भाजपा का यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि यह सामाजिक चेतना और प्रेरणा का स्रोत भी है।”

कार्यक्रम के अंत में मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान को निरंतर विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाने का संकल्प लिया गया, ताकि स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैले और जनभागीदारी को बल मिले
इस अवसर पर भाजपा कोन मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट विनय कनौजिया, मंडल उपाध्यक्ष भोजराज कनौजिया, मंडल मंत्री मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनाथ चेरो, सेक्टर संयोजक विमलेश गुप्ता, सदानंद चेरो, राजेंद्र चेरो, धीरज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से कार्यक्रम में भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?