कुंडी खड़काओ, मतदाता बनाओ, नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एसआईआर फार्म भरने के लिए नगरवासियों को किया जागरूक

लोकतंत्र के इस हिस्सेदारी को करें मजबूत आए मिलकर करें जागरूक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये का रहे एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) कार्य को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका सोनभद्र के विभिन्न वार्डों में शनिवार को घर-घर सम्पर्क कर फार्म भरने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे अथवा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा वार्डों में लोगों को एसआई आर फॉर्म भरने के लिए लोगो को जागरूक किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे  ने बताया कि नगरवासियो से अपील किया कि एसआईआर फार्म भरना एक राष्ट्रीय कार्य है। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य व्यक्ति सूची में न रहे।

अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि हमारा नारा है: “कुंडी खड़काओ, मतदाता बनाओ!” हर दरवाज़ा खटखटाओ: अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) का सहयोग करें। अपने और अपने परिवार के मतदाता विवरण की जाँच करवाएँ।
हर युवा को जोड़ो: यदि आपके घर या पड़ोस में कोई 18 वर्ष का हो चुका है, तो तुरंत उसका नाम मतदाता सूची में जुड़वाएँ। आपका एक प्रयास एक नया वोटर जोड़ेगा और देश की दिशा तय करेगा। गलती सुधरवाओ: नाम, पता या फोटो में कोई भी त्रुटि हो, तो उसे इस सुनहरे मौके पर ठीक करवाएँ।
यह एसआईआर अभियान हमें अपने लोकतंत्र को पवित्र और शक्तिशाली बनाने का अवसर दे रहा है। आइए, इस विशेष गहन पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।


इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पाण्डेय, लव कुश त्रिपाठी, अनुपम तिवारी,आशीष केशरी,आलोक रावत, मनोज कुमार,अजय रावत,धर्मवीर त्यागी, आशीष पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?