विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सैलानियों के मौत से क्षुब्ध विहिप और बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बभनी बाजार में जलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

विकास खण्ड बभनी में शनिवार को विश्वहिंदू परिषद, बजरंगदल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सड़क पर प्रदर्शन किया।और घटना की निन्दा की पहलगाम में सैलानियों को धर्म पूछ कर गोली मारने की घटना से लोगों मे आक्रोश है बभनी बाजार में संयुक्त रूप से निकाले गये विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, पाकिस्तान हाय हाय,के नारे लगाए।इस दौरान बभनी बाजार को बन्द भी कराया गया ।

सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी सटर गिरा का धरना का समर्थन किया।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, जिला संयोजक शशिकांत दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा,डा हीरालाल गुप्ता, संजय जायसवाल, सत्यनारायण तिवारी, रामकुमार यादव, प्रेमचंद गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, लालता पांडेय, शिवप्रसाद, मिथिलेश कुमार गुप्ता,राजदेव,सुनील सहित सैकड़ों महिला पुरूष विरोध प्रदर्शन में रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?