झालमुडी खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद, बभनी में कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में जश्न मनाया। बभनी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को झाल मुड़ी (मसालेदार मुरमुरा) खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। यह आयोजन विशेष रूप से इसलिए चर्चा में रहा क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारग्राम में झाल मुड़ी खाने का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद यह स्नैक भाजपा की जीत और “बंगाल कनेक्शन” का प्रतीक बन गया। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच झाल मुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी।


इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, खरवार संघ के अध्यक्ष अरुण खरवार, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष काजल पनिका, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौड़, रामेश्वर शर्मा, जय प्रकाश जायसवाल, बुद्धि राम सिंह खरवार, राम सुभग, विकास और आशीष कुमार जायसवाल जैसे कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?