मतदाताओ का एसआईआर फार्म भरवाने मे भाजपा कार्यकर्ता कर रहे सहयोग: अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर ब्लाक परिसर मे रहवासियो का ब्लाक प्रमुख ने भरवाया फार्म

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को अब राजनीतिक दलों ने भी सहयोग करना शुरु कर दिया है ,जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रत्येक बूथ और पोलिंग सेंटर पर पहुंचकर मतदाता सूची के सत्यापन की गति तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए घर–घर जाकर आवश्यक दस्तावेज जुटाए तथा अधिक से अधिक मतदाताओं के फॉर्म पूर्ण रूप से जमा करवाए।


इस दौरान अनसुचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत ने सदर ब्लाक परिसर पर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश को एसआईआर (सत्यापन, जांच और समीक्षा) की बेहद आवश्यकता है। फर्जी मतदाताओं का नाम हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को शुद्ध और मजबूत बनाता है। कई राजनीतिक दल फर्जी मतदाताओं के आधार पर अपना वोट बैंक खड़ा कर लेते हैं, लेकिन यह अभियान उन सभी फर्जी नामों को चिन्हित कर उन्हें हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


श्री रावत ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के हटने से न केवल चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी वास्तविक पात्रों तक पहुंचेगा। इससे सरकार को अनावश्यक व्यय से भी राहत मिलेगी और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।
अजीत रावत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अन्य कार्यों को छोड़कर इस समय मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें।


इस अभियान में धर्मेंद्र कुमार,अरविंद कुमार,राकेश कुमार, ओम प्रकाश, मनोज, बिजेंदर, दिलीप, रमेश, कैलाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?