राहुल गांधी का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज बढौली चौक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। सिख धर्म पर दिए बयान के विरोध में सिख समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खांभे का कहना था कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख धर्म के खिलाफ बयान दिया था।अल्पसंख्यक मोर्चा टीम के अधिकांश लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कहा कि हम कांग्रेस द्वारा 1984 में दिए गए जख्मों को भूले नहीं है। सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं को अपमानित करने वालो को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश खांबे, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलामहामंत्री आफताब अंसारी, संतोष सिंह, अजीत सिंह भंडारी, गुरजीत सिंह, छोटू खान, विजय खरवार, सुशील मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?