भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ईवीएम मशीन पर वोट डालते हुए बनाया वीडियो,वोट डालते समय किया अभद्र इशारा,मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

औरैया(उत्तर प्रदेश)। इटावा लोकसभा के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने मतदान करते समय का वीडियो बनाया। मतदान के दौरान वीडियो बनाते समय अभद्र इशारे भी किए। वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


इटावा लोकसभा के अंतर्गत दिबियापुर विधानसभा के अछल्दा कस्बा स्थित मतदान केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में मतदान के समय कुछ भाजपा नेता मोबाइल लेकर चले गए। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक ईवीएम में मतदान करते समय साइकिल की बटन की ओर उंगली ले जाकर अभद्र इशारा करता है और उसके बाद कमल की बटन दबा देता है। यह वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने जांच की तो जांच में पता चला की यह वीडियो अछल्दा भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह का है। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह निवासी अछल्दा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मतदान के समय अन्य वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?