भाजपाइयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- चाचा नेहरू पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए गए महानायक

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सोनभद्र की ओर से भारत की स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा, सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और महानायक थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन किया था। ‘जय हिंद’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ जैसे नारे उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल हैं। भारतवासी उन्हें सदा नेताजी के नाम से याद करते हैं।”

मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा ने कहा कि नेताजी राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी और दृढ़ संकल्प वाले व्यक्तित्व थे। उनके सिद्धांत और विचार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा –
“भारत के इतिहास में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसा कोई दूसरा व्यक्तित्व नहीं हुआ। वे एक महान सेनापति, वीर सैनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त नेता थे, जिन्होंने कूटनीति के साथ-साथ रणभूमि में भी अपनी छाप छोड़ी।”

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल, जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश केसरी, महामंत्री पीयूष कुमार त्रिपाठी, ऋतु अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक गुप्ता, आनंद जायसवाल, राकेश सोनी, सरोज केसरी, मंडल मंत्री अजय श्रीवास्तव, राजकुमार चौरसिया, संतोष भारती, आलोक रावत, रीता गुप्ता, अनुपम चौबे, दुर्गेश केडिया, अविनाश शुक्ला, राहुल शर्मा, श्याम उमर, अनुराग सिंह बंटी, नीरज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?