भाजपा नेता डॉ. धर्मवीर तिवारी बने किसानों की आवाज, अन्नदाताओं को मिलेगा न्याय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- मोथा चक्रवात ने किसानों की उम्मीदें रौंदीं

O- मुख्यमंत्री को भेजा विस्तृत पत्र, सर्वे व तत्काल मुआवजे की मांग, कहा भाजपा सरकार किसानों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी है।

सोनभद्र । जिले में मोथा चक्रवात ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं और लगातार बारिश ने खेतों में लगी लहलहाती फसलें बर्बाद कर दीं। किसानों के चेहरे से खुशियों की जगह अब मायूसी छाई है। धान, अरहर, तिलहन, दलहन, और सब्ज़ी जैसी फसलें खेतों में ही नष्ट हो गईं। कई जगहों पर खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे गेहूं की बुवाई भी खतरे में पड़ गई है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने किसानों के दर्द को अपनी आवाज़ बनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर तत्काल सर्वे, नुकसान का आकलन और मुआवजा वितरण की मांग की है।

किसान हमारे देश की आत्मा है, उसकी पीड़ा हम सबकी पीड़ा है : डॉ. धर्मवीर तिवारी

डॉ. तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की मेहनत पर जो संकट टूटा है, वह हृदय विदारक है।
उन्होंने कहा, किसान अन्नदाता है। जब उसका पसीना पानी बनकर बह जाता है, तब उसका दर्द समझना हमारा कर्तव्य है। भाजपा सरकार किसानों की हर समस्या पर संवेदनशील है और मुख्यमंत्री स्वयं ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी हर प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को राहत दे चुकी है और इस बार भी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा सरकार का किसान-हित संकल्प

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं,
फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और समय पर बिजली व खाद आपूर्ति,  ये सब भाजपा सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल सत्ता नहीं, सेवा है। अन्नदाता के चेहरे पर मुस्कान लाना ही असली विकास है।

मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र, राहत के लिए मांगा त्वरित सर्वे

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मोथा चक्रवात से सोनभद्र जिले के अनेक ब्लॉकों, रॉबर्ट्सगंज, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, चोपन, घोरावल और दुरसवां क्षेत्र के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने मांग की कि जिलास्तरीय समिति गठित कर फसलों का नुकसान मापने हेतु विशेष सर्वे टीम तुरंत बनाई जाए ताकि किसानों को उनके नुकसान के अनुरूप मुआवजा मिल सके।

अन्नदाता की आंखों में आँसू हैं, पर भाजपा उनके साथ है

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसानों की नियति नहीं बन सकती। आज किसान अपने खेत में खड़ी फसल को नष्ट होते देखकर रो रहा है। लेकिन भाजपा की सरकार उसकी आंखों के आँसू पोंछने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री जी किसानों के हर दर्द को समझते हैं। मुझे विश्वास है कि राहत की घोषणा शीघ्र होगी।

उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपील की कि वे खेत-खलिहानों का दौरा कर तत्काल रिपोर्ट तैयार करें, ताकि राहत कार्य में विलंब न हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता, लेकिन उम्मीद कायम

रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा और म्योरपुर ब्लॉकों के गांवों में किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है।
कई किसान बताते हैं कि बारिश और तेज़ हवा से फसलें गिर गईं, जिससे कटाई मुश्किल हो गई है। लेकिन भाजपा नेताओं की सक्रियता से किसानों में अब उम्मीद जागी है कि उन्हें सरकार से मुआवजा मिलेगा।

ग्राम प्रधानों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी है।

भाजपा की किसान नीति,सेवा और समर्पण का प्रतीक

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भाजपा केवल चुनाव की पार्टी नहीं, जनसेवा की परंपरा है। हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा कहा है, किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा। यही भावना हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

फसलों के नुकसान का अनुमान

कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में सैकड़ों हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें आंशिक या पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। कुछ स्थानों पर बिजली पोल और सिंचाई पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नुकसान की जानकारी एकत्र कर रहे हैं ताकि राहत रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाई जा सके।

डॉ. धर्मवीर तिवारी का आह्वान, हर भाजपा कार्यकर्ता बने किसान का सहारा

उन्होंने कहा कि “इस समय हर भाजपा कार्यकर्ता का धर्म है कि वह अपने क्षेत्र के किसानों की मदद करे। किसान अकेला नहीं है भाजपा परिवार उसके साथ है। यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है।”

अमित मिश्रा संवाददाता – न्यूज़ एक्सप्रेस भारत, सोनभद्र ब्यूरो

Leave a Comment

1134
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?